नेहरू चौक से स्टेशन रोड तक लगेगी ट्यूबलर लाइट

भास्कर न्यूज| महासमुंद स्थानीय नेहरू चौक से लेकर स्टेशन रोड अब ट्यूबलर लाइट से जगमगाएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष नि​खिलकांत साहू ने ट्यूबलर पोल कार्य का भूमिपूजन किया। श्री साहू ने कहा कि ट्यूबलर लाइट लगने से नागरिकों को सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वार्ड क्रमांक 20 के पार्षद निश्चय चंद्राकर, पार्षद धनेंद्र चंद्राकर (विक्की), पार्षद नीरज चंद्राकर, पार्षद राहुल आवड़े, विक्की गुरुदत्ता, भरत खत्री, नीरज राठौर, अंकित लुनिया आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *