नेहरू पार्क चौपाटी में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच

बैतूल| फूड सेफ्टी और जागो ग्राहक जागो अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन बैतूल के शैलेंद्र बडोनिया के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना और मिलावट रोकना था। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप पाटिल और पुरुषोत्तम भंडारिया के दल ने नेहरू पार्क चौपाटी स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से आलू मसाला, पानीपुरी का पानी, पनीर, मंचूरियन, टोमेटो सॉस, चटनी, मेयोनेज सहित अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लिए। सभी सैंपल चलित खाद्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे हैं। साथ ही शासकीय एमएलबी विद्यालय की छात्राओं को खाद्य पदार्थों में मिलावट से बचाव, सफाई और सुरक्षित खाद्य आदतों के संबंध में जागरूक किया। जांच के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में सफाई की कमी पाई गई, जिस पर संबंधित दुकानों को तत्काल सफाई होने तक बंद किया। और भविष्य में नियमों का पालन न करने पर पंजीयन निरस्त करने की चेतावनी दी। सभी दुकानदारों को स्वच्छता मानक का पालन अनिवार्य करने के निर्देश भी दिए। जांच दल में केमिस्ट हेमंत कीर, कार्यालय सहायक योगेश दिवगाया और ब्रजेश पटेल भी शामिल रहे। इस अभियान से शहर में सुरक्षित और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक पहल मानी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *