नेहरू शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बाहर भरा गंदा पानी

अमृतसर| नेहरू शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बाहर पिछले एक हफ्ते से सीवरेज जाम की स्थिति बनी हुई है। इलाके में बदबू और गंदगी के कारण क्षेत्रीय लोगों के साथ राहगीर भी परेशान है। इलाका निवासी हीरा सिंह, नरेश कुमार ने बताया कि पिछले एक हफ्ते सीवरेज जाम है। जिस कारण इलाके में बदबू फैल रही है। इस समस्या के बारे में निगम कर्मचारियों को बताया गया है लेकिन समस्या का अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। दुकानदारों ने बताया कि यहां सीवरेज का पानी भरा होने के कारण उनका व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। लोगों ने निगम से मांग की है कि सीवरेज की समस्या का समाधान पहल के आधार पर किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *