नॉन इण्टरलॉकिंग काम के कारण रेल यातायात प्रभावित:राणाप्रताप नगर स्टेशन पर डाले जा रहे है अतिरिक्त लूप लाइन, 10 गाड़ियां आंशिक रहेगी रद्द

अजमेर मंडल के राणाप्रताप नगर स्टेशन पर अतिरिक्त लूप लाइन डालने के लिए नॉन इटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है। जिसके कारण मेवाड़ में चलने वाली ट्रेनों पर इसका असर पड़ेगा। यात्रियों को इसके कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है। 10 गाड़ियों को आंशिक रद्द किया जाएगा। जबकि पांच ट्रेनों की री-शेड्यूल किया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा कई स्टेशनों पर काम करवाया जा रहा है। अजमेर मंडल में आने वाले उदयपुर के राणा प्रताप नगर स्टेशन पर अतिरिक्त लूप लाइन डाली जा रही है। वहां से संचालित कुछ रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी। जिसने कारण मेवाड़ वासियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। रीशड्यूल होगी 5 गाड़ियां

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *