स्वच्छता सर्वेक्षण:12 फरवरी के बाद कभी भी आ सकती है सर्वे टीम, हेरिटेज निगम अधिकारी कर रहे औचक निरीक्षण, 3 घंटे रहे फील्ड में

स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 के लिए 12 फरवरी के बाद सर्वे टीम के आने की संभावना है। ऐसे में हेरिटेज निगम के अधिकारी सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार फील्ड में निरीक्षण कर रहे हैं। हेरिटेज निगम आयुक्त अरुण कुमार हसीजा के निर्देश के बाद जोन उपायुक्त और वार्ड प्रभारियों ने बुधवार को वार्डों में जाकर सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। वार्ड प्रभारियों ने हािजरीगाह में सफाई मित्रों की उपस्थिति चेक की। फिर फील्ड में सभी कर्मचारियों का भौतिक सत्यापन भी किया। वहीं, स्थानीय निवासियों से सफाई का फीडबैक लिया। आदर्श नगर जोन के वार्ड-77 के आरआरआर सेंटर का उपायुक्त युगांतर शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान आरआरआर सेंटर के पास बन रहे सीएनडी वेस्ट, कचरा ओपन डिपो के निस्तारण को लेकर निर्देश दिए। किशनपोल जोन उपायुक्त सरिता मल्होत्रा ने भी परकोटे के बाजारों में जाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। हवामहल जोन अधिशाषी अभियंता लोकेश कुमावत ने भी लंगर के बालाजी, सुभाष चौक, आमेर रोड पर का जायजा लिया। वार्ड प्रभारियों ने खामियों की बनाई रिपोर्ट आयुक्त ने बताया कि सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए सुबह 8 बजे से 3 घंटे तक चले इस निरीक्षण में कुछ वार्डों में सफाई व्यवस्थाओं को लेकर खामियां भी नजर आईं। इसकी रिपोर्ट वार्ड प्रभारी ने बनाकर सौंपी है। इनके निराकरण भी जल्द किए जाएंगे। वहीं, सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की सख्ती सिविल लाइन जोन के उपायुक्त सुनील कुमार बैरवा ने वार्डों का दौरा किया। इस दौरान उपायुक्त बैरवा ने हाजरीगाह पर अटेंडेंट फेस मशीन और अटेंडेंस रजिस्टर की जांच की। कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए वार्ड में जाकर सत्यापन भी किया। मोदी नगर क्षेत्र में जाकर रहवासियों से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और सफाई व्यवस्था को लेकर फीडबैक भी लिया। जनता की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने तुरंत स्वास्थ्य निरीक्षक को सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त वार्ड में जमा हुए सीएनडी वेस्ट को शीघ्र हटाने के आदेश दिए ताकि क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। जोन के वार्ड-77 के आरआरआर सेंटर का उपायुक्त युगांतर शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान आरआरआर सेंटर के पास बन रहे सीएनडी वेस्ट, कचरा ओपन डिपो के निस्तारण को लेकर निर्देश दिए। किशनपोल जोन उपायुक्त सरिता मल्होत्रा ने भी परकोटे के बाजारों में जाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। हवामहल जोन अधिशाषी अभियंता लोकेश कुमावत ने भी लंगर के बालाजी, सुभाष चौक, आमेर रोड पर का जायजा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *