नॉन टीचिंग यूनियन के प्रधान बने सोमदत्त

भास्कर न्यूज | अमृतसर डीएवी कॉलेज नॉन टीचिंग यूनियन के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हो गया। चुनाव ऑब्जर्वर अरविंद महेंद्रु, स्वरूप लाल, संजीव कुमार और अनिमेश कुमार की देखरेख में संपन्न हुए चुनाव दौरान सर्वसम्मति से सोमदत्त को प्रधान, विपिन कुमार को उपप्रधान, राजीव शर्मा को सेक्रेटरी, राजेश कौंडल को कोषाध्यक्ष, पंकज जम्वाल को जॉइंट सेक्रेटरी और संजय कुमार को प्रोपगेंडा सेक्रेटरी चुना गया। इस दौरान राजीव खजूरिया को सर्वसम्मति से कॉलेज का स्टाफ सेक्रेटरी चुना गया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता ने चुने हुए प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। इस दौरान प्रधान सोमदत्त और सेक्रेटरी राजीव ने स्टाफ को भरोसा दिलाया की नॉन टीचिंग के हर कार्य को पहल के आधार पर कराया जाएगा। इस अवसर पर पंजाब नॉन टीचिंग यूनियन के उपप्रधान दीपक शर्मा और लीगल एडवाइजर सुनील कुमार, राजकुमार, राकेश कुमार, राजेश कुमार, करनैल सिंह, बलबीर सिंह, रछपाल सिंह समेत कॉलेज का समूह नॉन टीचिंग स्टाफ उपस्थित था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *