भास्कर न्यूज | जालंधर नॉर्दन रेलवे रिटायर्ड इंप्लाइज फेडरेशन के सदस्यों की ओर से रेलवे कॉलोनी में प्रधान पीडी शर्मा की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित की गई। महासचिव रवि अग्रवाल ने मांग करते हुए कहा िक 18 माह के मंहगाई भत्ते एरियर के भुगतान को शीघ्र रिलीज किया जाए। इसके अलावा पेंशन में पांच/दस/पंद्रह प्रतिशत बढ़ाने के बारे आदेश जारी, पेंशन कम्युटेशन की राशि को 15 वर्ष की बजाय 12 वर्ष या 10 वर्ष 8 महीने के बाद बंद किया जाए। यहां विमल रामपाल, अनूप कुमार, पवन, भूपिंदर सिंह, वेद पाल, अर्जुन राणा, दीपक चौधरी, हरि चंद, दिलबाग चंद, वेद प्रकाश समेत अन्य मौजूद रहे।


