श्री श्याम परिवार ने श्री राम मंदिर छोटी अयोध्या में किया संकीर्तन

भास्कर न्यूज | जालंधर श्री श्याम परिवार के सदस्यों की ओर से सावन माह में श्रीराम मंदिर छोटी अयोध्या सूर्य एनक्लेव में भक्तों की ओर से संकीर्तन का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में संस्था के मुख्य सेवादार पवन कुमार सिंघल ने श्री गणेश वंदना, श्याम हम दीवाने तेरे हम दीवानों से अखनियां मिला ले…, खाटू वाला श्याम बाबा देव हमारो है…, मोर मुकुट माथे तिलक विराजे नीला घोड़ा छम छम नाचे रे…, व अन्य भजन सुनाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम के अंत में भक्तों ने प्रभु को भोग लगाकर व भव्य आरती के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां पवन कुमार, मनीष गुप्ता, राकेश गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, प्रमोद सिंगला, सन्नी अरोड़ा, अतुल गुप्ता, पुनीत अग्रवाल, श्याम कपूर आदि मौजूद रहे। इस मौके पर वक्ताओं ने प्रवचन करते हुए कहा कि हमें सदा प्रभु के चरणों में वंदना करते रहना चाहिए। प्रत्येक सांस प्रभु के नाम अर्पित करदेनी चाहिए। उन्होंने श्याम बाबा खाटू वाले का उदाहरण भी दिया। बाबा खाटू कृष्ण जी के भक्त थे तो उन्हें इतनी ख्याति प्राप्त हुई। उन्हें वरदान था कि किसी भी हारे हुए व्यक्ति को वे विजेता बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर पर हमेशा विश्वास करना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *