श्रेणी का नाम सामान्य अजा (सामान्य से कम) अजजा (सामान्य से कम) पुरुष 116.4909 105.412(-11.0789) 95.2353(-21.2556) महिला 105.4976 97.3662(-8.1314) 92.1806(-13.317) विधवा 4.6143 0.2731(- 4.3412) 0.0033(-4.611) परित्यक्ता 53.1944 45.1998 (-7.9946) 9.4442 (-43.7502) एक्स सर्विसमैन 3.0184 NA NA श्रीगंगानगर| प्रदेश की चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा के परिणाम में टीएसपी के 5550 सहित 53,750 पदों के लिए विज्ञापित पदों का दोगुना के अतिरिक्त डीवी व पात्रता जांच की पुनरावृत्ति रोकने क्षितिज आरक्षण की श्रेणियों में पदों की 5-10 गुना अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्ट जारी की गई है, जिसमें कटऑफ भी नॉन टीएसपी की तरह ज्यादा रही है। साथ ही नॉर्मलाइजेशन भी चौंकाने वाला रहा, क्योंकि कई अभ्यर्थियों के करीबन 1 से 8 अंक तक बढ़े हैं, वहीं उतने ही अंक 1-8 अंक तक घटे भी हैं। ऐसे में मेरिट क्रमांक में बदलाव हुआ। फाइनल लिस्ट आने के बाद ही अंतिम चयन माना जाएगा। राज्य में कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 19 से 21 सितंबर 2025 को आयोजित परीक्षा में 53,750 पदों के लिए टीएसपी के करीबन सवा दो लाख सहित 21 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे।


