नोएडा प्राधिकरण ने तीन पर दर्ज कराया मुकदमा:अधिसूचित जमीन पर बिना अनुमति लिए कर रहे थे अवैध निर्माण

प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन पर अवैध निर्माण करने के दो मामलों में तीन लोगों को नामजद करते हुए सेक्टर-113 थाने में केस दर्ज कराया गया है। आरोपी अधिकारियों के मना करने के बावजूद गुपचुप तरीके से रात के समय निर्माण करवा रहे हैं। पुलिस नामजद आरोपियों से पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। बिना अनुमति कर रहे है निर्माण वर्क सर्किल छह के जूनियर इंजीनियर विनीत शर्मा ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि सोहरखा जाहिदाबाद गांव में प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन पर सलीम और जाकिर अवैध निर्माण करा रहे हैं। इसके लिए दोनों ने प्राधिकरण से कोई अनुमति नहीं ली है। नोएडा प्राधिकरण की अनुमति के बिना अधिसूचित जमीन पर किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं कराया जा सकता है। रात में करते निर्माण अवैध निर्माण को वर्क सर्किल छह और भूलेख विभाग की टीम ने कई बार रुकवाने का प्रयास किया। आरोपी रात में चोरी छिपे फिर से निर्माण शुरू कर देते हैं। वहीं प्राधिकरण का कहना है कि सरफाबाद गांव के खसरा संख्या 257 पर मुकेश नाम का व्यक्ति अतिक्रमण कर अवैध निर्माण करा रहा है। अवैध निर्माण रुकवाने गई टीम से अभद्रता वर्क सर्किल छह और भूलेख विभाग की टीम जब अवैध निर्माण को रुकवाने जाती है तो नामजद आरोपी और उसके साथी टीम के साथ अभद्रता और गाली गलौज करते हैं। आरोपी द्वारा जिस भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है वह सेक्टर के लेआउट में ग्रीन वेल्ट के लिए नियोजित है। इससे सेक्टर का स्वरूप प्रभावित हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *