आजमगढ़ में ट्रैक्टर ट्राली और ऑटो में जोरदार टक्कर:छह घायलों को इलाज के लिए कराया गया अस्पताल में भर्ती, दो की हालत गंभीर ट्रैक्टर चालक फरार

आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर से उकरोड़ा रोड पर देर रात में ट्रैक्टर-ट्राली और ऑटोरिक्शा की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दंपती समेत 6 लोग घायल हो गये। दोनों गाड़ियों में टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों संग पुलिस इन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह सभी घायल दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। उसी समय यह हादसा हो गया। दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे थे सभी लोग आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लाडो गांव निवासी कुशहर चौहान के बहनोई मेंहनगर थाना क्षेत्र के शाहदेवईत गांव निवासी राम भारत की शाम को आकस्मिक निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही कुशहर चौहान 49 अपनी पत्नी उषा 46 भतीजी अंशु, 25 भाई लालचंद 61 भाभी आशा देवी 41 और भतीजे संजय 46 के साथ ऑटो शाहदेवईत से अपने बहनोई के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए सभी ऑटो से जा रहे थे। जब वह शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर से उकरौवड़ा रोड पर रहे तभी सामने से तेज रफ्तार आ रही नियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त रहा कि उसमें सवार सभी एक दूसरे की विपरीत दिशा में जाकर गिरे तो कुछ ऑटो से दब गये। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों द्वारा सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां दो लोग लालचंद और उषा देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *