नोएडा में इंजीनियर की मौत के बाद बिल्डर अरेस्ट:जांच के लिए SIT पहुंची, पिता से हादसे की जानकारी ली, बेसमेंट से निकाली जाएगी कार

सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत मामले की जांच के लिए एसआईटी की टीम मंगलवार को नोएडा में है। दोपहर में करीब 12 बजे जांच अधिकारी नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पहुंचे। 12:30 बजे मीटिंग शुरू हुई। बैठक में प्राधिकरण के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उनके अलावा ADG मेरठ भानु भास्कर, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, मेरठ मंडल आयुक्त भानु चंद गोस्वामी, डीएम मेघा रूपम भी शामिल हुई। मृतक के पिता को बुलाया गया। आधे घंटे तक एसआईआटी के अधिकारियों ने उनसे बातचीत की। हादसे कब और कैसे हुआ। इस बारे में पूछा। उसके बाद उन्हें वापस भेज दिया गया। उसके बाद SDRF के अधिकारियों को बुलाया गया। उनसे हादसे के बारे में पूछताछ की गई। 2:30 बजे बैठक खत्म हुई। बेसमेंट में भरे पानी में इंजीनियर की कार का पता लगा लिया गया है। कार निकालने के लिए हाइड्रा बुलाई गई है। आज रात तक कार निकाल ली जाएगी। इस मामले में नामजद बिल्डर अभय कुमार को नालेज पार्क इलाके से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंजीनियर की मौत होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि जवाबदेही न होने के कारण इंजीनियर की जान गई है। सबसे पहले चार तस्वीरें देखिए सबसे पहले घटना के बारे में जानिए 16 जनवरी की रात करीब 12 बजे युवराज मेहता (27) अपनी ग्रैंड विटारा कार से नोएडा के सेक्टर-150 टाटा यूरिका पार्क जा रहे थे। सेक्टर-150 मोड़ पर यूटर्न था। कोहरे की वजह से उन्हें आगे का रास्ता नहीं दिखा और उनकी कार नाले को तोड़ते हुए पानी से भरे प्लॉट के गड्ढे में गिर गई। मॉल के बेसमेंट के लिए यहां 30 फीट का गड्ढा खोदा गया था। युवराज किसी तरह डूबती कार से बाहर निकलकर उसकी छत पर चढ़ गए। 12.20 बजे उन्होंने अपने पिता को फोन करके हादसे की जानकारी दी। पिता ने तुरंत डायल-112 पर घटना की सूचना दी। कुछ ही मिनट में पिता वहां पहुंच गए। करीब 30 मिनट बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमें पहुंची। रात 1.15 बजे एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची। NDRF के पहुंचने से पहले डूब चुका था उस समय घने कोहरे की वजह से युवराज की सिर्फ आवाजें ही सुनाई दे रही थी। युवराज करीब 80 मिनट तक चिल्लाता रहा कि कोई मुझे बचा लो। कार जल्दी ही डूब जाएगी। लेकिन कोई उसकी मदद नहीं कर सकता। फिर पौने दो बजे के करीब गड्ढे भरे पानी में कार समेत युवराज डूब गए। 1.55 पर एनडीआरएफ की टीम भी गाजियाबाद से मौके पर पहुंची। सुबह करीब 4:30 शव को बाहर निकाला गया। अब घटना से जुड़े अपडेटस के लिए नीचे ब्लॉग्स से गुजर जाइए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *