लखनऊ में निकाह के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक:कहा- लड़की मैंने देख ली है, निकाह करा दो; उतारने के लिए समझाती रही पुलिस

लखनऊ में एक युवक एक लड़की से निकाह कराने की जिद लेकर 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया। वहां से लड़की का नाम लेकर चिल्लाने लगा कि उससे मेरा निकाह करा दो। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिसवाले उसे समझाने लगे, लेकिन वह उतर नहीं रहा था। घटना पीजीआई कैंपस की है। मंगलवार सुबह इरशाद खान नाम का युवक मोबाइल फोन टावर पर चढ़ गया। पहुंची पुलिस ने एहतियातन टावर के आसपास के क्षेत्र को घेर लिया। लोगों को वहां जाने से रोका। यह ड्रामा देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस करीब 1 घंटे तक उसे समझाती रही। PGI इलाके में रहता है युवक युवक PGI इलाके में रहता है। PGI कैंपस सहित आसपास के गांवों में वह जंगली जीवों का रेस्क्यू करता है। वह कई बार कैंपस के अंदर ही निकले अजगर, बिज्जू आदि का रेस्क्यू कर चुका है। पिछले साल अस्पताल परिसर में ही अजगर निकला था जिसे इरशाद ने रेस्क्यू किया था। अजगर करीब 10 फीट लंबा था। इसी 4 जनवरी को PGI के पल्मोनरी वार्ड बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर स्थित वेटिंग हॉल में जंगली बिल्ली (बिज्जू) दिखी थी। उसे पकड़ने के लिए लोगों ने इरशाद को बुलाया था। इरशाद ने बिल्ली को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में उसे गौतमखेड़ा जंगल में छोड़ दिया। PGI प्रशासन ने पुलिस बुलाई, बैठक की PGI प्रशासन ने पुलिस बुला ली है। जोन के कई अधिकारी अस्पताल परिसर पहुंचे हैं। बैठक में वर्तमान हालात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। युवक को PGI के एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक ले जाया गया है। वहां उससे पूछताछ की जाएगी। खबर अपडेट की जा रही है… ————————- ये खबर भी पढ़िए… लखनऊ में शिलापट्ट पर हारे हुए भाजपा नेता का नाम : पार्टी के महानगर और मंडल अध्यक्ष के भी नाम लिखे, अधिकारी बोले- सब हटाए जाएंगे लखनऊ के विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों से ज्यादा भाजपा के मंडल और महानगर लेवल के नेताओं के नाम चमक रहे हैं। कई विकास कार्यों के शिलापट्ट पर सांसद राजनाथ सिंह, मेयर सुषमा खर्कवाल के साथ महानगर अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष के नाम छपे हैं। इतना ही नहीं, सांसद निधि से कराए गए काम पर उन्होंने अपना नाम लिखवा दिया जो कभी पार्षदी का चुनाव हार चुके हैं। (पूरी खबर पढ़िए)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *