नोएडा में पत्नी की हत्या कर पति ने किया सुसाइड:धारदार हथियार से 5 से 7 बार वार किए, फिर खुद को घायल कर फंदे पर लटका

ग्रेटर नोएडा में रविवार को पति ने पत्नी की धारदार हत्या से हत्या कर दी। उसके बाद खुद भी फंदे पर लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद गुस्से में पति ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों के पंचनामा भरने की कार्रवाई की। रात करीब 11 बजे परिजनों को सूचना दी गई। फिलहाल दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना विसरख थाना क्षेत्र के गौर सोसायटी की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला एक महीने पहले किराये पर कमरा लिया था एक महीने पहले ही अनिल (33) और अनीता (30) सरस्वती कुंज में किराए पर रहने आया था। अनिल एक निजी कंपनी में गॉर्ड की नौकरी करता था। जबकि पत्नी सोसाइटी में घरों की साफ-सफाई का काम करती थी। पड़ोसियों के मुताबिक, रविवार शाम करीब 5 बजे दोनों घर लौटे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच तेज विवाद होने लगा। झगड़े की आवाज बाहर तक सुनाई देने पर पड़ोसियों ने मकान मालिक को इसकी जानकारी दी। मकान मालिक ने खिड़की से देखा तो मौत की जानकारी मकान मालिक और पड़ोसी जब फर्स्ट फ्लोर पर पहुंचे तो खिड़की से झांककर देखा। अंदर का नजारा देख सभी के होश उड़ गए। पति के हाथ में धारदार हथियार था। पत्नी फर्श पर लहूलुहान हालत में पड़ी हुई थी, जबकि पति फांसी के फंदे से लटका हुआ था। पुलिस के अनुसार, पति ने धारदार हथियार से पत्नी के गले पर 5 से 7 बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी पति ने खुद के हाथ और शरीर पर भी चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खबर अपडेट हो रही है. … ये खबर भी पढ़ेंः- कानपुर में युवक की हत्या कर न्यूड लाश फेंकी:ईंट से सिर कूंचा, 50 मीटर दूर बाइक और कपड़े पड़े थे कानपुर में सोमवार को सुबह-सुबह युवक की न्यूड लाश मिलने से हड़कंप मच गया। निराला नगर रेलवे ग्राउंड में लाश खून से लथपथ पड़ी थी। सिर ईंट से कूंचा गया था। बदन पर एक भी कपड़ा नहीं था। शव से करीब 50 मीटर की दूरी पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम का लोगो लगी जैकेट समेत कपड़े पड़े थे। एक बाइक भी खड़ी थी। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *