सीहोर में दो दिन से लापता युवक का शव मिला:कार से नर्मदापुरम के लिए निकला था, पुलिस हत्या की आशंका जता रही

सीहोर जिले के बुधनी क्षेत्र स्थित दहोटा घाट पर एक युवक का शव मिला है। सूचना मिलने पर बुधनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बुधनी के मॉर्चुरी रूम भेजा। घटना की गंभीरता को देखते हुए मंडीदीप पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक युवक की पहचान अविनाश शर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अविनाश शुक्रवार को मंडीदीप से अपनी कार से नर्मदापुरम के लिए निकले थे। हालांकि, वह वहां नहीं पहुंचे और उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। इसके बाद परिजनों ने मंडीदीप थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को शुरुआती जांच में हत्या की आशंका दहोटा घाट पर शव मिलने के बाद मामला संदिग्ध हो गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल, युवक की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और शुरुआती जांच में यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *