नोएडा के थाना फेस-3 इलाके में सेक्टर 71 के पास रोडरेज के दौरान फेमस यूट्यूबर राजवीर सिसोदिया को गाड़ी चालक के साथ मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बीते दो दिन से वायरल हो रहा है। वीडियो में यूट्यूबर राजवीर एक व्यक्ति को बीच सड़क पर एक के बाद एक कई थप्पड़ मारते हुए और गाली-गलौज करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर व यूट्यूबर राजवीर सिसोदिया को थाना फेज-3 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राजवीर सिसौदिया ने कार सवार बैंक कर्मी सत्यवीर सिंह के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। पुलिस ने राजवीर को किया अरेस्ट
सोशल मीडिया पर मारपीट के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पीड़ित सत्यवीर ने राजवीर के खिलाफ तहरीर दी। जिसके तहत पुलिस ने धारा 115 (2) चोट पहुंचाने, 351 (आपराधिक धमकी), 352 (सार्वजनिक रूप से शांति भंग करने) के आरोप में एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी यूट्यूबर राजवीर को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पीड़ित सत्यवीर ने दर्ज कराया FIR
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर के डेल्टा-1 के रहने वाले पीड़ित सत्यवीर सिंह ने थाना फेज-3 पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह 16 दिसंबर की रात अपने दोस्त को सेक्टर-70 छोड़कर वापस सूरजपुर जा रहे थे। जब वह अपनी कार से सेक्टर-71 मेट्रो लाइन के पास पहुंचे तो पीछे से एक लाल रंग की कार से दो लड़के उतरे। उनमें से एक को लोग राजवीर सिसोदिया बोल रहे थे। उसने ही उन्हें कार से उतारा। फिर उसके बाद उसने गाली देते हुए थप्पड़ ही थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। आसपास मौजूद भीड़ में से किसी ने इसका वीडियो बना लिया और यूट्यूब चैनल पर वायरल कर दिया। एसीपी राजीव गुप्ता ने बताया कि वादी की शिकायत और वायरल का संज्ञान लेते हुए यूट्यूबर राजवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये है पूरा मामला
16 दिसंबर की शाम को जब राजवीर नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट की तरफ जा रहे थे। तभी रास्ते में पर्थला फ्लाईओवर पर उनकी कार की एक दूसरी कार से टक्कर हो गई थी। जिसमें ग्रेटर नोएडा के डेल्टा निवासी सत्यवीर सिंह थे। एक मामूली सी टक्कर के बाद राजवीर ने सत्यवीर सिंह की कार को ओवरटेक करते हुए रुकवाया और गाली-गलौच करते हुए उन पर हुए हमला कर दिया। इस दौरान मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा वायरल हो गया। इस वायरल वीडियो में राजवीर यह आरोप लगाते हुए सुनाई दे रहे हैं कि सत्यवीर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी और साथ ही दूसरी कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा कि टक्कर मारने के बाद सामने वाले को सॉरी बोलना चाहिए था। वो नशे में गाड़ी चला रहा था। इसलिए गुस्से में उसके साथ मारपीट कर दी। राजवीर के 30 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर
राजवीर सिसोदिया सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के रूप में जाने जाते हैं और फिटनेस ट्रेनर के रूप में सोशल मीडिया पर चर्चित हैं। इनका यूट्यूब पर राजवीर फिटनेस सीरीज के नाम से चैनल भी है। इस चैनल पर 30 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। जबकि इंस्टाग्राम पर उनके 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। इसके अलावा राजवीर ने फेमस टीवी शो बिग बॉस में भी वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। फिलहाल इस वायरल वीडियो पर कई यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं। जिसमें कई लोग राजवीर के गुस्से के साथ आलोचना कर रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि ताकतवर लोग हमेशा कमजोर लोगों को अपना निशाना बनाते हैं। वहीं कुछ लोग मामले की निष्पक्ष मांग कर रहे हैं। ——————-
पढ़िए ये भी खबरें… नोएडा में साइबर ठग गिरफ्तार:व्हाट्सएप के जरिए शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 1.39 करोड़ ठगे थे नोएडा में साइबर ठगी की हुई वारदात में, पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। जब व्हाट्सएप के जरिए शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर एक करोड़ 39 लाख रुपए की ठगी करने वाले एक साइबर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हसिल की है। पुलिस ने वादी के 14 लाख रुपये जो विभिन्न बैंक खातों जमा थे उन एकाउंट को फ्रीज कराया और वापसी की कार्रवाई प्रचलित है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…


