नोटिस 7653 पहुंचे, आज 14 जगह सुनवाई बीएलओ की भी मदद ले सकते हैं मतदाता

चौदह दिन बाद नो मैपिंग वाले 68,540 वोटरों की सुनवाई 5 जनवरी से प्रारंभ होगी। यह काम जिले के 14 स्थानों पर होगा। यहीं 48 अफसर बैठेंगे। सरकार का दावा है कि रविवार तक 7,653 वोटरों तक नोटिस पहुंच गए थे। ग्वालियर विधानसभा के 11,327 नो मैपिंग वाले वोटरों के लिए संयुक्त अनुविभागीय कार्यालय सागरताल रोड चुना है। इस नए भवन का शुभारंभ 2 दिन बाद होना था, लेकिन इसमें सोमवार से कार्य शुरू हो जाएगा। यहां के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रदीप शर्मा ने कहा कि सुनवाई सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होगी। जो वोटर नोटिस का उत्तर देने नहीं आ सकते वे बीएलओ को दस्तावेज दे सकते हैं। अफसरों ने खुद ही चुने स्थान
6 विधानसभा में सुनवाई के लिए 14 स्थान अधिकारियों ने अपनी सुविधा से चुने। इन्हें तय करते वक्त वोटर की सुविधा नहीं देखी। यहां तक पहुंचने के लिए 8-10 किमी तक की दूरी तय करनी होगी। ऐसे में वृद्ध, महिला व असहाय वोटर परेशान होंगे। पोलिंग बूथ पहुंचे फॉर्म
यदि आपका नाम वोटर लिस्ट से कट चुका है या किसी मृत का नाम हटवाना है तो आप अपने क्षेत्र के पोलिंग बूथ पर 22 जनवरी से पहले साक्ष्य के साथ पहुंचे और फॉर्म भरें। सभी पोलिंग बूथ पर इससे जुड़े फार्म पहुंचा दिए गए हैं। कहां किस विधानसभा के नोटिस पर सुनवाई (नोट-डबरा-भितरवार के 8 स्थान इसके अलावा हैं)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *