नो पार्किंग जोन में खड़े 85 वाहन पर की गई कार्रवाई

भास्कर न्यूज | कोरबा सड़क समेत नो पार्किंग क्षेत्रों में बेतरतीब ढंग से खड़े होने वाले मालवाहकों के कारण एक्सीडेंट होते हैं। दैनिक भास्कर में इस संबंध में खबर प्रकाशन के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने इसे गंभीरता से संज्ञान में लेकर यातायात पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। जिसके बाद यातायात पुलिस ने अभियान चलाते हुए शहर के राताखार बायपास से लेकर कुसमुंडा रोड, मेजर ध्यानचंद चौक, ट्रांसपोर्टनगर मार्ग व इमलीडुग्गू के आगे गौमाता चौक के आसपास ऐसे खड़े 85 मालवाहकों पर कार्रवाई की। नो पार्किंग में खड़े होने पर वाहन चालकों से 25 हजार 5 सौ रुपए का समन शुल्क वसूल किया गया। इसी तरह टीपी नगर से राताखार रोड तक लावारिस खड़े 25 ट्रक व ट्रेलर, ट्राला को नगर निगम की टीम के सहयोग से हटाया गया। इसके अलावा सड़कों पर जांच करते हुए शराब पीकर और ओवर स्पीड में वाहन चलाने वाले 160 चालकों को पकड़ा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *