सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा की तेजी:निफ्टी भी 200 अंक चढ़ा, ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी

सेंसेक्स आज यानी 4 फरवरी को 700 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 77,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंक की तेजी है, ये 23,560 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी और 1 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 47 में तेजी और 3 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में सभी सेक्टर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.20% की तेजी है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार इससे पहले कल यानी 4 फरवरी को सेंसेक्स 319 अंक की गिरावट के साथ 77,186 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 121 अंक की गिरावट थी, ये 23,361 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉल कैप 887 अंक गिरकर 49,212 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में गिरावट और 15 में तेजी थी। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में ऑयल एंड गैस सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.22% की गिरावट थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *