नौडीहा बाजार | तेलियाडीह ग्राम निवासी 30 वर्षिय किराना दुकानदार पंडित कुमार एक दिनों से लापता है। इस बाबत पंडित कुमार के परिजनों ने नौडीहा बाजार थाना में गुमशुदगी का शिकायत दर्ज कराया है। पंडित के पिता सुरेंद्र साव रविवार को सुबह आठ बजे जानकारी देते हुए बताया कि मेरा बेटा शनिवार दस बजकर तीस मिनट पर खाना खाने के लिए दुकान से घर निकला उसी समय से लापता हो गया। शाम घर नहीं लौटने पर रात्रि 11 बजकर तीस मिनट पर थाना को सूचित किया। नौडीहा पुलिस के द्वारा लापता पंडित कुमार की खोजबीन की जा रही है।


