विश्रामपुर : कुएं में डूबने से छात्रा की मौत

लातेहार | परियोजना निदेशक आईटीडीए प्रवीण कुमार गगराई रविवार को सदर प्रखंड की तरवाडीह पंचायत स्थित बिनगड़ा गांव पहुंचे। यहां बिरहोर जनजाति के 20 परिवार रहते हैं। उन्होंने इन परिवारों की स्थिति देखी। उनकी समस्याएं भी सुनी। उन्होंने समाधान का भरोसा दिया। गगराई ने कहा कि जर्जर मकानों का जल्द जीर्णोद्धार कराया जाएगा। बिरसा आवास योजना का लाभ भी दिलाया जाएगा। उन्होंने शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की बात कही। मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी मौजूद थे। विश्रामपुर | रेहला थाना क्षेत्र के केतात कला गांव में कुएं में गिरने से 15 वर्षीया छात्रा सपना कुमारी की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच, मेदिनीनगर भेज दिया। थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ ने बताया परिजन के मुताबिक सपना कुएं पर मवेशी को पिलाने के लिए पानी लेने गई थी। कुएं से पानी निकालने के क्रम में उसका पैर फिसल जाने से कुएं में गिर गई। जानकारी मिलने के बाद गांव के लोगों ने उसे कुएं से निकाला। लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। इस दुःखद घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। छतरपुर | विधिक सेवा प्राधिकार पलामू के तत्वावधान में रविवार को प्रखंड कार्यालय छतरपुर में शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि सिविल कोर्ट पलामू के न्यायिक पदाधिकारी शंभू महतो ने लोगों को सूचना का अधिकार के तहत मांगी जाने वाली सूचना, थाना में शिकायत दर्ज कराने का अधिकार, पोक्सो एक्ट एवं नशा से संबंधित कानून की जानकारी दी। शिविर में 5 लाभुकों को पीएम आवास स्वीकृति, 6 लाभुकों को पेंशन स्वीकृति, 2 मनरेगा लाभुकों को जॉब कार्ड के अलावा महिला स्वयं सहायता समूह के बीच 60 लाख रुपए का चेक व अन्य सामग्री का वितरण किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *