कवर्धा| राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला रायपुर द्वारा प्रयोगशाला सहायक व परिचारक की भर्ती संविदा आधार पर की जाएगी। इन दोनों के 15 पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी किया गया था। इसकी भर्ती परीक्षा 18 मई को दो पाली प्रयोगशाला सहायक के लिए सुबह 10 से 11 व प्रयोगशाला परिचारक के लिए एक से दो बजे तक होगी। राज्य में कुल 5 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।


