चूरू | दिल्ली हाई हाई कोर्ट में न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू है। इस भर्ती के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (delhihighcourt.nic. in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 10 जनवरी तक होंगे। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 16 पदों को भरना है। जिनमें से 5 अनारक्षित, 5 अनुसूचित जनजाति और 6 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली हायर ज्यूडिशियल सर्विस 2024 की प्रारंभिक परीक्षा 2 फरवरी 2025 को आयोजित होगी।


