हनुमानगढ़| यूथ क्लब सोसायटी के 8वें स्थापना दिवस पर सोमवार को कार्यक्रम हुआ। नशा मुक्ति थीम पर हुए कार्यक्रम में आमजन को नशे के दुष्परिणाम बताए गए। जंक्शन स्थित सारस्वत भवन में हुए कार्यक्रम में नाटक के माध्यम से भी नशे के दुष्प्रभाव बताकर दूर रहने का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी मांगीलाल सुथार, प्राइवेट स्कूल कॉलेज एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण विजय, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष जितेंद्र गोयल, समाजसेवी प्रो. सुमन चावला, पूर्व उपसभापति नगीना बाई, समाजसेवी युधिष्ठिर गक्खड़, कोच परमजीत सिंह मारवाह और कोच गुरुप्रेम सिंह मान थे। अध्यक्षता यूथ क्लब के अध्यक्ष मनदीप सिंह ने की। अतिथियों ने क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नशे से दूर रहना समय की जरूरत है। इस अवसर पर हर हाथ सहयोग अभियान के तहत जरूरतमंद परिवारों के 25 कबड्डी खिलाड़ियों को जूते वितरित किए गए। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों, भामाशाहों, सामाजिक संस्थाओं और यूथ क्लब सोसायटी की विभिन्न इकाइयों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कोच परमजीत सिंह रैक्स, टीम यूथ क्लब सोसायटी के अध्यक्ष संस्थापक मनदीप सिंह, उपाध्यक्ष नितिन, सचिव कारण रॉय, भूपेश हर्ष, कोहिनूर, हर्ष, अविनाश मौजूद रहे।


