न्यूजीलैंड के फूलों से बाबा श्याम का श्रृंगार:लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; निशान लेकर पहुंच रहे भक्त

बाबा श्याम के फाल्गुनी लक्खी मेले का आज आठवां दिन है। 10-11 मार्च को मुख्य मेला भरेगा। इससे पहले ही मंदिर में भक्तों की भीड़ जुटने लगी है। अब तक लाखों श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन कर चुके हैं। आज न्यूजीलैंड से मंगवाए विशेष बैंगनी-सफेद फूलों से बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार किया गया है। शुक्रवार को विशेष पोशाकों में श्याम भक्तों ने श्याम बाबा की जय, खाटू नरेश की जय, हारे के सहारे की जय, कलयुगी अवतार की जय के जयकारों के साथ बाबा श्याम के दर्शन करके मन्नत मांगी। रींगस से खाटूश्यामजी पदयात्रा मार्ग पर बाबा श्याम के भक्तों के लिए जगह-जगह भंडारे लगे हुए हैं। विदेश से मंगवाए फूलों से सजावट की शुक्रवार को चीन, इटली, न्यूजीलैंड से मंगवाए गए विशेष बैंगनी-सफेद फूलों से बाबा का श्रृंगार किया गया है। बाबा के श्रृंगार के दौरान विशेष सावधानी बरती जा रही है ताकि बाबा श्याम का दरबार आकर्षक व मनमोहक लगे। बाबा श्याम के दरबार में की गई भव्य सजावट भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। इसके साथ ही श्याम दरबार में फुहारों से इत्र का छिड़काव भी भक्तों पर किया जा रहा है। श्री श्याम मित्र मंडल की यात्रा कल खाटू पहुंचेगी श्री श्याम मित्र मंडल (नवलगढ़) की 63वीं विशाल निशान व कलश पदयात्रा भक्ति और श्रद्धा के माहौल में सीकर के सीएम गार्डन में पहुंची। जहां से पदयात्रा खाटू के लिए रवाना हुई। हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी से पूरा नगर श्याम बाबा के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। श्याम भक्तों को मुंबई से लाए गए श्याम बाबा के श्रृंगारित शीश के दर्शन कराए गए। इस दौरान प्रसिद्ध भजन कलाकारों ने भक्तिमय प्रस्तुतियां दी। श्याम बाबा की 56 भोग झांकी ने श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित किया। कार्यक्रम में देवीदत्त मुरारका, सीताराम मुरारका, अनिल बिरोलिया, सांवरमल बील, सुनील मुरारका, कैलाश चोटिया, बिंदु पाटोदिया, श्रीकांत मुरारका, धर्मेंद्र पारीक, डॉ. अर्पित मुरारका, सुभाष अग्रवाल और अन्य प्रमुख सदस्यों ने यात्रा की व्यवस्था में सहयोग किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *