बिजली के पोल से टकराने के कारण अध्यापक की मौत:बरवाड़ा के शिवाड़ जामडोली मार्ग पर हुआ दुखद हादसा

शिवाड़ से जामडोली जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार देर शाम को मोटरसाइकिल सवार एक शिक्षक की बिजली के पोल से टकराने के कारण मृत्यु हो गई। घटना के बाद अध्यापक के शव को चौथ का बरवाड़ा पुलिस की सहायता से चौथ का बरवाड़ा CHC की मोर्चरी में रखवाया गया है। साथ ही इसकी सूचना परिजनों को दी गई। चौथ का बरवाड़ा थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि अध्यापक देवीशंकर (35) पुत्र हीरालाल गुर्जर निवासी खिड़की टोंक जामडोली मार्ग पर किसी काम से जा रहा था। शाम करीब 7:15 बजे इसकी मोटरसाइकिल एक बिजली के पहुंचे टकरा गई। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने इसकी सूचना एंबुलेंस 108 को दी। इसी दौरान अस्पताल ले जाते समय रास्ते में अध्यापक देवीशंकर गुर्जर की मृत्यु हो गई। सरकारी अध्यापक श्योसिंहपुरा सिरस टोंक के सरकारी विद्यालय में पदस्थापित था। शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौथ का बरवाड़ा की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि चौथ का बरवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृतक के परिजन भी पहुंच गए हैं। इस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संभवतः शव का पोस्टमार्टम शनिवार सुबह करवाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *