कृषि अधिकारी ममता ने बताया कि कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड शाखा बठिंडा की ओर से कपास किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) योजना के तहत कपास बेचने के लिए किसान 31 अक्टूबर तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पहले रजिस्ट्रेशन की तिथि 1 से 30 सितंबर तक थी, जिसमें अब बढ़ोतरी कर दी गई है। उन्होंने जिले के सभी कपास किसानों से अपील की गई कि वे कपास किसान मोबाइल एप पर जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन कर लें ताकि वे एमएसपी के तहत अपनी कपास बेच सकें। मुक्तसर। थाना सिटी मुक्तसर पुलिस ने 4 ग्राम 70 मिलीग्राम हेरोइन समेत व्यक्ति गिरफ्तार किया। सहायक बलदेव सिंह ने बताया कि जब वह अबोहर रोड बाईपास से होते बधाई रोड बाईपास की ओर जा रहे थे, तो एक युवक पुलिस को देखकर वह युवक घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने तुरंत उसे पकड़ लिया और तलाशी लेने पर उसके पास से 4 ग्राम 70 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विशाल वासी मुक्तसर के रूप में हुई है।


