बाबा काशी प्रसाद शिव मंदिर, कोटकपूरा रोड में विजयदशमी धूमधाम से मनाई। समिति के संरक्षक पवन बांसल और अशोक बांसल मौजूद रहे। मंदिर समिति के सचिव एडवोकेट गुलशन मित्तल, संयुक्त सचिव दीपक बांसल और कोषाध्यक्ष भगवान दास चोपड़ा ने भी प्रभु श्रीराम के चरणों में हाजिरी लगाई। नवरात्रों के दौरान मंदिर की कीर्तन मंडली ने 251 दुर्गा स्तुति का पाठ किया और दीपक कुमार शैलर वाले परिवार द्वारा रखवाई गई अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति की। संयुक्त सचिव दीपक बांसल ने कहा कि राम और रावण की लड़ाई हमारे भीतर भी चलती है और इसमें अच्छे विचार और कर्म ही राम की विजय सुनिश्चित करते हैं। मंदिर समिति ने आने वाली संगत का स्वागत किया। मंदिर परिसर में लगाए गए ए.सी. दान करने वाले परिवारों को सम्मान चिह्न देकर धन्यवाद किया गया। साथ ही, समिति की ओर से महिला भजन मंडली को साउंड सिस्टम भी भेंट किया गया। पुजारी मंगत राम शर्मा और संगत ने प्रभु श्रीराम के भजनों से गुणगान किया और अटूट लंगर वितरित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


