न्यू आतिश मार्केट में लगी आग:पांचवें फ्लोर पर उठी आग की लपटें, कैश और ऑफिस का सामान जला

जयपुर के मानसरोवर थाना इलाके में आज सुबह 6 बजे एक कॉम्पलेक्स में आग लग गई। न्यू आतिश मार्केट स्थित इस कॉम्पलेक्स में कई शोरूम और ऑफिस हैं। आगजनी के दौरान यहां पर कोई नहीं था। न्यू आतिश मार्केट में गार्ड का काम करने वाले सतीश ने धुआं उठता देखकर पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी। आग में ऑफिस में रखा कुछ कैश भी जल गया। फायर ऑफिसर (FO) देवांग यादव ने बताया- सनी कॉम्पलेस की पांचवीं मंजिल पर थर्मल इंसूलेंस का ऑफिस है। सुबह करीब 6 बजे बंद ऑफिस से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग की लपटे उठने लगी। भीषण आग की लपटे उठते देखकर स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल फैल गया। 2 घंटे में काबू पाया आग लगने की सूचना पर मानसरोवर थाना पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। ऑफिस का लॉक तोड़कर आग बुझाना शुरू किया गया। हाइड्रोलिक सहित 10 फायर बिग्रेड की गाडिय़ों की मदद से करीब 2 घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से ऑफिस में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *