भास्कर न्यूज। लुधियाना न्यू ईयर सिर्फ पार्टी और सेलिब्रेशन का नहीं, बल्कि अपने घर को खूबसूरत बनाने का भी मौका होता है। इस बार कुछ अलग और यूनिक डेकोरेशन के जरिए अपने घर को नया लुक दें। दिल्ली की डेकोर आर्टिस्ट निधि चुघ कहती हैं कि नए साल का जश्न सिर्फ खुशियां बांटने का नहीं, बल्कि अपने घर को नए तरीके से सजाने का भी मौका है। यह समय है पुराने साल की यादों को संजोने और नए साल का स्वागत करने का। ऐसे में घर की सजावट में थोड़ी क्रिएटिविटी और प्यार जोड़कर इस मौके को और खास बनाएं। ये कुछ हटकर डेकोरेशन आइडियाज हैं, जो आपके न्यू ईयर पार्टी को यादगार बना देंगे। इस बार अपनी रचनात्मकता को उड़ान दें और घर की सजावट में कुछ अनोखा जोड़ें। इन आइडियाज से आपकी पार्टी को खास और यादगार बनाया जा सकता है।


