भास्कर न्यूज। लुधियाना डाइट वेल हेल्थ अवेयरनेस क्लब की तरफ से एक सेशन श्वेता चोपड़ा ने ब्रीथिंग टेक्नीक पर जानकारी दी। इस सेशन में शामिल हुए मेंबर्स ने श्वास नियंत्रण के महत्व को समझा और इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने के तरीकों को जाना। इस दौरान बताया गया कि सही तरीके से सांस लेना न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करता है। कई ब्रीथिंग एक्सरसाइज की तकनीकों को शेयर किया, जो शरीर और मन दोनों को आराम देने में मदद करती हैं। दिन भर में थोड़ी देर के लिए सही तरीके से सांस लेना शरीर को ऊर्जा से भर सकता है और मानसिक स्थिति को संतुलित कर सकता है। क्लब की फाउंडर सोनिया कोचर ने बताया कि इस सेशन में मेंबर्स ने इन तकनीकों को समझकर उन्हें अपनाने का संकल्प लिया और सभी ने माना कि यह सेशन उनके लिए न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद था। मेंबर्स ने बताया कि इससे उनके अंदर आत्मविश्वास आया और उनका मानसिक तनाव भी कम हुआ। इस सेशन का उद्देश्य केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारना नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक संतुलन बनाए रखना भी था। सभी ने इस अनुभव को बहुत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया।


