न्यू ईयर पर ट्रैवल महंगा:जयपुर से गोवा का हवाई किराया 17 हजार पहुंचा, मुंबई-जैसलमेर तक 3 गुना बढ़ोतरी

न्यू ईयर पर घूमने की प्लानिंग करने वालों के लिए सफर इस बार महंगा और मुश्किल हो गया है। जयपुर से गोवा, मुंबई और जैसलमेर के लिए हवाई किराया 3 गुना तक पहुंच गया, जबकि धार्मिक शहरों की ट्रेनों में कंफर्म तो दूर, वेटिंग टिकट तक उपलब्ध नहीं हैं। 3 से 8 दिसंबर के बीच इंडिगो एयरलाइन के क्राइसिस के दौरान डीजीसीए ने निर्देश दिए थे कि एयरलाइंस मनमाने ढंग से किराया नहीं वसूल सकेंगी। दूरी और फ्लाइट ड्यूरेशन के आधार पर अधिकतम किराया तय किया था, लेकिन 15 दिन बाद ही न्यू ईयर की डिमांड को देखते हुए एयरलाइंस ने किराया बढ़ा दिया। धार्मिक शहरों के लिए ट्रेन ही सहारा, वहां भी सीट नहीं जयपुर से वाराणसी और जम्मूतवी (कटरा) के लिए डायरेक्ट फ्लाइट नहीं होने से ट्रेन ही विकल्प है, लेकिन क्रिसमस से न्यू ईयर के बीच ट्रेनों में सीटें पूरी तरह भर चुकी हैं। जयपुर-मुंबई जाने वाली ट्रेनों में 100 से ज्यादा वेटिंग है। वैष्णो देवी, काशी, ऋषिकेश और हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों में तो वेटिंग टिकट भी बंद है। जयपुर से गोवा का किराया सबसे महंगा; जयपुर से गोवा के लिए दो फ्लाइट्स संचालित हो रही हैं। दोनों में किराया 17 से तक पहुंच गया है। 30 दिसंबर को सुबह की फ्लाइट का किराया 17,444 रुपए, जबकि शाम की फ्लाइट का किराया 17,019 रुपए दर्ज किया गया। मुंबई-पुणे-जैसलमेर महंगे फ्लाइट्स की स्थिति (29 दिसंबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *