न्यू ईयर वेलकम… सैनिकों के सम्मान में म्यूजिक और आतिशबाजी भी होगी

}बालाजी सेवन हिल्स : रिसोर्ट में डेजल न्यू ईयर पार्टी में एक्ट्रेस महक चहल, हॉलीवुड डीजे अम्माया, डीजे जॉकी जायरो, बिग बॉस हेमा शर्मा और जयपुर के सिंगर साहिब कोहली परफॉर्म करेंगे। }रामाज रिसॉर्ट : टोंक रोड स्थित रिसॉर्ट में डीजे राजू चाचा की बीट्स पर जयपुराइट्स थिरकेंगे। प्योर वेज बुफे डिनर, बोनफायर, आतिशबाजी होगी। स्टे पैकेज, डिस्काउंट ऑफर्स और गिफ्ट गेम्स भी। }आरएएस क्लब : पार्टी में डीजे म्यूजिक, बॉलीवुड मिक्स ट्रैक्स और स्पेशल डिनर अरेंजमेंट्स होंगे। न्यू ईयर नाइट पर मेंबर्स म्यूजिक और फूड के साथ फुल एंटरटेनमेंट का लुत्फ लेंगे। }जयपुर क्लब : न्यू ईयर पार्टी की थीम ‘ग्लेम एंड ग्लिटर’ होगी। डांस फ्लोर को एलईडी लाइट्स से सजाया जाएगा। दिल्ली से आए सेलिब्रिटी शेफ्स खास डिशेज सर्व करेंगे। प्रोग्राम की शुरुआत सिंगर सलीम के लाइव परफॉर्मेंस से होगी। रात 12 बजे काउंटडाउन और आतिशबाजी होगी। }गोल्फ क्लब: लाइव डीजे परफॉर्मेंस और स्पेशल डांस फ्लोर की व्यवस्था होगी। ‘गॉरमे डिनर’ में इंडियन, कॉन्टिनेंटल और इटैलियन डिशेज परोसी जाएंगी। पूरे परिसर में बोनफायर और हीटर्स होंगे। रात 12 बजे आतिशबाजी पार्टी का मुख्य आकर्षण बनेगी। }जय क्लब : 80 साल पूरे होने पर पार्टी की थीम ‘80 साल बेमिसाल’ रखी गई है। दिल्ली से आने वाले डीजे पार्टी पोपर रेट्रो बॉलीवुड ट्रैक्स बजाएंगे। मेंबर्स के लिए फिल्म-थीम ड्रेस कोड, स्पेशल कैनोपीज, 120×80 फीट डांस फ्लोर और वेज-जैन फूड होगा। रात 12 बजे सैनिकों के सम्मान में देशभक्ति सॉन्ग्स बजेंगे। सिटी रिपोर्टर }नए साल की काउंटडाउन शुरू हो चुकी है। पिंकसिटी इस खास मौके के लिए पूरी तरह तैयार है। शहर के क्लब और रिसॉर्ट्स में 31 दिसंबर की रात को यादगार बनाने के लिए स्पेशल तैयारियां की गई हैं। दिल्ली से आने वाले डीजे और शेफ्स जयपुराइट्स को म्यूजिक, डांस और गॉरमे फूड का शानदार एक्सपीरियंस देंगे। शहर के लगभग हर बड़े क्लब में थीम पार्टीज, लाइव परफॉर्मेंस और आतिशबाजी की प्लानिंग की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *