जयपुर| अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में तेज गिरावट के मद्देनजर सोमवार रात एमसीएक्स पर कारोबार समाप्ति पर जयपुर में सोना 5,000 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 20,000 रुपए सस्ती हो गई। जयपुर में चांदी सुबह 2,52,000 के भाव खुली थी, लेकिन लंदन और कोमेक्स में मार्जिन दर बढ़ाने के कारण भारी बिकवाली के कारण सोना-चांदी की कीमत में गिरावट का दौर शुरू हो गया। रात 12 बजे जयपुर में चांदी के भाव घटकर 2,32,000 रु. प्रति किलोग्राम रह गई। वहीं सोने के भाव 1.37 लाख रु. प्रति 10 ग्राम तक रह गए। शनिवार को चांदी 2.62 लाख प्रति किलो तथा सोना 1.45 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए थे।


