न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ चुनाव निरस्त:अस्सिटेंट रजिस्ट्रार और मुख्य चुनाव अधिकारी को शो काज नोटिस

मंगलवार को कलेक्टर के आदेश से न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ के चुनाव निरस्त हो गए। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने अस्सिटेंट रजिस्टार फर्म एवं सोसायटी मंगला पुरकाम और मुख्य चुनाव अधिकारी सुदीप गुप्ता को कारण बताओ नोटिस दिया है। सहायक पंजीयक को बुधवार को तो गुप्ता को 6 फरवरी को जवाब देने के लिए बुलाया है। कलेक्टर द्वारा दिए गए नोटिस में जिक्र किया गया है कि 942 में से सिर्फ 127 सदस्यों को मतदान का अधिकार दिया गया। बाकी सदस्यों को मतदान के अधिकार से वंचित किया। अध्यक्ष बने दुआ बोले- मैं कोर्ट जाउंगा पूर्व पदाधिकारियों सतीश गंगराड़े, अजय देवनानी, पवन वरदानी, प्रदीप गुप्ता ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। उधर, निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किए गए नानक सिंह दुआ का कहना है कि मैं किसी गुट का नहीं हूं। मुझे बलि का बकरा बनाया गया है। मैं कोर्ट जाउंगा। निर्विरोध सचिव घोषित किए गए अजय अग्रवाल ने कहा कि सदस्यता सूची में महासंघ ने कोई काटछांट नहीं की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *