डूंगरपुर| न्यू वागड़ धारा कॉलेज पीठ के नए भवन का उद्घाटन नवरात्र के अवसर पर हुआ। कॉलेज के डायरेक्टर उमेश लबाना, सह-निदेशक रौनक त्रिवेदी, संस्था सचिव सौरभ जांगिड़, अध्यक्ष डॉ. जगदीश जांगिड़ आदि उपस्थित थे। नव प्रवेश छात्रों का तिलक लगाकर स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में नए परिसर में रास-गरबा का आयोजन भी किया। प्राचार्य जयंतीलाल यादव ने आभार जताया।


