76 रुपए के पनीर के 80 रुपए देने पड़ रहे, प्रति किलो दूध पर 4 रुपए अतिरिक्त

भास्कर न्यूज | नागौर सरकार एक तरफ जीएसटी रेट घटाकर बचत महोत्सव का दावा कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ सरस बूथों पर प्रिंट रेट से भी अधिक राशि वसूली जा रही है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आम जनता को राहत पहुंचाने और बचत को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में जीएसटी दरों में कटौती की है। सरकार ने इसे “बचत महोत्सव” का नाम दिया है और प्रचार भी जोर-शोर से कर रही है। सरकारी विज्ञापनों में दावा किया जा रहा है कि अब उपभोक्ता आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं पर पहले से कम भुगतान करेंगे। लेकिन दुकानदार सरकारी आदेशों की नहीं मान रहे है। दैनिक भास्कर की टीम सरस बूथों पर पहुंची तो सामने आया कि प्रिंट रेट से अधिक राशि बूथ संचालक वसूल रहे है। वहीं, जब बूथ पर इसको लेकर पूछा गया तो कहा कि कम रेट में उनके नुकसान होता है। इसलिए इस रेट में लेनी हो तो ले लो। उधर सरस डेयरी के अधिकारी इस पर ध्यान ही नहीं दे रहे है। इसी प्रकार सरस बूथों पर नियमों के विरुद्ध गुटखा, पान-तम्बांकू के प्रोडक्ट भी खुले आम बेचे जा रहे है। भास्कर टीम ने शहर के 5 सरस बूथों पर दूध खरीदा, जहां 26 रुपए के पाउच के 28 रुपए मांगे गए। बूथ संचालक ने कहा कि इससे सस्ती देने पर उनको नुकसान होता है। ऐसे में हर उपभोक्ता पर दो रुपए का भार अतिरिक्त पड़ रहा है। इसके साथ ही 1000 मिली लीटर के 52 रुपए प्रिंट रेट है जबकि बूथ संचालक 55 रुपए वसूल रहे है। वहीं, 200 ग्राम पनीर की प्रिंट रेट 76 है जबकि 80 रुपए वसूले जा रहे है। ऐसे में उपभोक्ताओं को नुकसान का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा बूथों पर प्रिंट रेट की दरें चस्पा नहीं की गई है। जिससे ग्राहकों को सही रेट के बारे में जानकारी नहीं मिल पाती है। बूथ संचालक नियमों की धज्जियां उड़ाने में भी पीछे नहीं हट रहे है। यहां सिगरेट, पान गुटखा जैसे उत्पाद भी खुले आम बेचे जा रहे है। नागौर. सरस बूथ व ऑनलाइन लिए गए 28 रुपए। ^कल ही सर्वे करवाकर जानकारी जुटाते है। अगर कोई प्रिंट रेट से ज्यादा राशि ले रहा है या प्रोडक्ट बेच रहा है तो कार्यवाही की जाएगी। – भरत सिंह चौधरी, प्रबंधक, सरस डेयरी, नागौर। प्रोडक्ट मात्रा/पैकिंग मूल्य पनीर 1000 ग्राम 380 पनीर 200 ग्राम 76 डबल टोंड स्मार्ट 200 मिली 9 डबल टोंड स्मार्ट 500 मिली 22 डबल टोंड स्मार्ट 1000 मिली 44 टोण्ड ताजा 200 मिली 11 टोण्ड ताजा 500 मिली 26 टोण्ड ताजा 1000 मिली 52

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *