अमृतसर| यूथ वेलफेयर फैडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन प्रमोद भाटिया ने पंजाब सरकार से अपील की है कि वह चुनावी वादों के साथ-साथ पंजाब की खुशहाली के बारे भी सोचे। वह सबसे पहले युवा वर्ग के बारे सोचें। क्योंकि इससे ही पंजाब और देश का भविष्य तथा मां-बाप की उम्मीदें भी टिकी हैं। उन्होंने कहा न जाने कहां खो गया हमारा हसता-बसता पंजाब। जब दूसरे प्रदेशों की तरफ देखते हैं तो बहुत शर्म महसूस होती है कि हम कहां से कहां आ गए हैं, कल तक जो हमसे पीछे थे वह कहां से कहां चले गए हैं। पंजाब का काफी युवा वर्ग दूसरे देशों में जा चुका है और जो बचे हैं वह जाने की तैयारी में है।


