साइबर अपराध मामले में हिरासत में लिए हिमांशु की मौत के मामले में एमपी एटीएस पर दर्ज एफआईआर की सबसे बड़ी वजह सामने आई है। हिमांशु को हिरासत में लिए जाने के कोई से ट्रांजिस्ट रिमांड पर नहीं लिया गया। स्थानीय पुलिस को भी सूचना नहीं दी गई। यहां तक की टीम हरियाणा में है, इस बात की सूचना तक हरियाणा पुलिस को नहीं थी। होटल में सभी पुलिसकर्मी पहचान छिपाकर ठहरे थे। एटीएस टीम के पास हिमांशु के खिलाफ कोई एफआईआर या वारंट नहीं था। मामले में हिमांशु के परिजनों ने सीधे तौर पर मध्य प्रदेश एटीएस पर हिमांशु की हत्या करने का आरोप जांच कर रहे मजिस्ट्रेट के समक्ष लगाया। ऐसे में सोहना पुलिस ने मध्य प्रदेश एटीएस के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की। सोहना सिटी थाने में दर्ज FIR नंबर आठ में धारा 103(1) 115,127,(2)(3)(5) के तहत दर्ज की गई है। सोहना पुलिस को चाचा ने शिकायत में क्या बताया सोहना पुलिस को हिमांशु के चाचा चंदन कुमार ने अपनी शिकायत में कहा कि हिमांशु उसके भाई का लड़का है, वह दिल्ली में पढ़ता था व आर्म्स फोर्स में भर्ती की तैयारी कर रहा था। जिसे मध्य प्रदेश एटीएस ने उसके साथियों के साथ हिरासत में ले लिया। उसे सोहना के एक होटल में रखा हुआ था। परिजनों ने आरोप लगाया कि एटीएस की टीम ने उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। जिस कारण हिमांशु की मौत हो गई। हाेटल की तीसरी मंजिल से गिरने से हुई थी मौत 23 वर्षीय साइबर ठगी और टेरर फंडिंग के संदेही हिमांशु की मंगलवार (7 जनवरी) की दोपहर को शहर थाने के सामने शिव काॅलोनी में बने एक होटल की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई थी। जिसके शव को बुधवार को गुरुग्राम नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया था। 10 जनवरी को हिमांशु के शव का अंतिम संस्कार मदेहपुर बिहार में किया गया। जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई सोहना सिटी थाने के टीआई रज्जाक खान ने बताया कि मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर की है। सभी एंगल पर मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय करेंगे। यह खबर भी पढ़ें- छात्र के बिल्डिंग से गिरने का वीडियो हरियाणा के गुरुग्राम में 7 जनवरी को मध्यप्रदेश एटीएस की कस्टडी में बिहार के मधेपुरा के 23 वर्षीय हिमांशु की मौत हो गई। उसका बिल्डिंग से गिरने का वीडियो भी सामने आया है। एटीएस का कहना है कि उसने OYO होटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, जिससे उसकी जान चली गई। पूरी खबर यहां पढ़ें…


