पंकज पांडेय निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष चुने गए

भास्कर न्यूज | छतरपुर नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 15 में करमा कला डैम के पास बनने वाले पार्क का निर्माण कार्य अधर में पड़ा हुआ है। ठेकेदार की लापरवाही के कारण वर्क ऑर्डर मिलने के 5 माह बीत जाने के बाद भी पार्क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इकरारनामा के मुताबिक तीन माह के अंदर पार्क का निर्माण पूरा कर लेना था। लेकिन निर्माण के प्रति ठेकेदार ने जरा भी तत्परता नहीं दिखाई। इससे पार्क निर्माण कार्य अबतक शुरू भी नहीं हो पाया है। पार्क निर्माण कार्य की प्राक्कलित राशि 85 लाख 89 हजार रुपए है। नगर पंचायत छतरपुर की इस योजना की निविदा जय माता दी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लि. हुसैनाबाद ने ली। 6 सितंबर 2024 को निविदादाता को वर्क ऑर्डर मिला है। लेकिन अबतक पार्क निर्माण कार्य की दिशा में ठेकेदार ने कोई नोटिस नहीं लिया है। नगर पंचायत के अधिकारियों का कहना है कि ठेकेदार से निर्माण कार्य शुरू करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इसको लेकर 3 दिसंबर 2024 को ठेकेदार से स्पष्टीकरण पूछा गया है, पर कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में विवश होकर ठेकेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। नगर पंचायत के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त से कार्रवाई की मांग की है। प्रमुख उर्मिला देवी व उपप्रमुख संतोष यादव ने भी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की । पाटन | पाटन प्रखंड अंतर्गत हिसरा बरवाडीह के फुसना में मुखिया जयशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में पैक्स अध्य क्ष का चुनाव किया गया। पंकज पाण्डेय को निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए चयन किया गया। निर्वाची पदाधिकारी के रूप में बीसीओ नियुक्त किए गए थे। मुखिया जयशंकर के हाथों नव नियुक्त अध्यक्ष को नियुक्ति पत्र दिया गया। मुखिया जयशंकर ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव करवाना हमारी जिम्मेदारी थी। अध्यक्ष का चुनाव बिल्कुल पारदर्शी तरीके से किया गया। मौके पर दर्जनों लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *