पंचकुंडीय अश्वमेध यज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

दामापुर| पंडरिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत खम्हरिया में पहली बार पंचकुंडीय विश्व शांति अश्वमेध महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। यह आयोजन भव्य और पवित्र वातावरण में चल रहा है। प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। आसपास के क्षेत्रों से लोग संत-महात्माओं के दर्शन और आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। इस आयोजन से सनातन धर्म, संस्कृति और सभ्यता की सुंदर झलक देखने को मिल रही है। यह भावी पीढ़ी को यह संदेश देता है कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर को बचाना हम सबका कर्तव्य है। यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन विद्वानों द्वारा संगीतमय रामकथा का आयोजन हो रहा है। श्रद्धालु बड़े उत्साह से पूजा, रचना और अर्चना कर रहे हैं। भगवान से सुख, शांति और वैभव की कामना कर रहे हैं। महायज्ञ में सफेद घोड़ा छोड़ा जाएगा। फिलहाल घोड़े को चारों दिशाओं में भ्रमण कराया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *