छात्रों को अध्ययन सामग्री व स्टेशनरी का वितरण किया

भास्कर न्यूज | कवर्धा पीएम श्री योजना के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय कबीरधाम ने प्राथमिक विद्यालय उड़िया कला में सामुदायिक संचार परियोजना के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य छात्रों में पढ़ाई की आदत डालना और प्राथमिक चिकित्सा का ज्ञान देना था। कार्यक्रम का संचालन पुस्तकालयाध्यक्ष मालविका किशोर ने किया। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के महत्व को समझाया। बताया कि किताबें ज्ञान का भंडार होती हैं। ये व्यक्तित्व विकास में भी मदद करती हैं। उन्होंने मोबाइल लाइब्रेरी से छात्रों को परिचित कराया। कहा कि इससे छात्र ज्यादा किताबें पढ़ सकेंगे और पढ़ाई की आदत मजबूत होगी। इसी कार्यक्रम में स्टाफ नर्स निवेदिता सलोमी ने प्राथमिक चिकित्सा पर जागरूकता सत्र लिया। उन्होंने बताया कि चोट, जलने या अचानक बीमार होने पर क्या करना चाहिए। घाव की सफाई, पट्टी बांधने और जलने के इलाज की जानकारी दी। बताया कि सही जानकारी और सतर्कता से गंभीर हालात से बचा जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में छात्रों को अध्ययन सामग्री, स्टेशनरी, हल्का नाश्ता और ओआरएस घोल दिया गया। इससे वे शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बन सकें। आयोजन का समन्वय पीजीटी बायोलॉजी और पीएम श्री प्रभारी शुभम गर्ग ने किया। इस तरह की गतिविधियां छात्रों के समग्र विकास में मदद करती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *