पंचकुला में होगा 11वां इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2025:’विज्ञान से समृद्धि’ रहेगी थीम, युवाओं में वैज्ञानिक सोच बढ़ाने पर फोकस

मंगलवार को मौसम विज्ञान केंद्र में 11वें इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2025 के लिए कर्टेन रेजर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह राष्ट्रीय स्तर का विज्ञान उत्सव 6 से 9 दिसंबर 2025 तक हरियाणा के पंचकुला में आयोजित होगा। इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2025 की थीम “विज्ञान से समृद्धि: आत्मनिर्भर भारत के लिए” रखी गई है। कर्टेन रेजर कार्यक्रम का उद्देश्य IISF 2025 के बारे में जागरूकता बढ़ाना, युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और आत्मनिर्भर भारत के लिए विज्ञान की भूमिका को सामने लाना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वैज्ञानिक अरुण शर्मा रहें। विशेष वक्ता ए.के. सिंह रहे, वहीं मुख्य व्याख्यान एमपीसीएसटी के वैज्ञानिक डॉ. डी.डी. बैरागी ने दिया। कार्यक्रम में करीब 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें एमपी काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, आईआईटीएम, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-शिक्षक तथा मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारी शामिल रहे। वैज्ञानिकों ने उत्सव के इतिहास, महत्व और विभिन्न नियोजित कार्यक्रमों पर विस्तार से जानकारी साझा की। विद्यार्थियों को मौसम पूर्वानुमान से जुड़े आधुनिक उपकरणों और प्रक्रियाओं का प्रदर्शन कराया गया। कार्यक्रम का समापन वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेन्द्रन के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *