पंचकूला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने अवैध हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक देसी पिस्टल और 43.26 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार 12 मई को गुप्त सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने अलीपुर खंगेसरा रोड पर कार्रवाई की। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज और सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार के नेतृत्व में टीम ने नाकाबंदी कर संदिग्ध कार को रोका। हेरोइन और एक देसी पिस्टल बरामद पकड़े गए आरोपियों में गांव खंगेसरा के रहने वाले मयंक सिंह (24) गांव हंगोला और संदीप कुमार उर्फ लतरू (32) शामिल हैं। मयंक से 33.04 ग्राम हेरोइन और एक देसी पिस्टल बरामद हुई। संदीप से 10.22 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। दोनों आरोपी किसी भी प्रकार का लाइसेंस या अनुमति पत्र नहीं दिखा सके। जीरकपुर से लाते थे नशा पुलिस ने 13 मई को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला। इस दौरान पुलिस आरोपियों के मोबाइल, बैंक खातों और संपर्कों की गहराई से जांच कर रही है ताकि इनके नेटवर्क और मुख्य सप्लायर तक पहुंचा जा सके। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हेरोइन मोहाली के जीरकपुर से लाई जाती थी और हथियार नाहन से खरीदा गया था। पुलिस की आमजन से अपील
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ मुहिम में सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी ड्रग इंफो हेल्पलाइन 7087081100 / 7087081048 या आपातकालीन नंबर 112 पर साझा करें। जानकारी देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।


