फाजिल्का के साथ लगती अंतरराष्ट्रीय भारत-पाकिस्तान सरहद पर पड़ती झंगड़ चौकी से बीएसएफ ने एक बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा है, जिसे फाजिल्का सदर पुलिस के हवाले किया गया है l पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है l फाजिल्का सदर थाना के एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि बीएसएफ की 155 बटालियन ने भारत पाकिस्तान सरहद के नजदीक एक शक्की व्यक्ति को पकड़ पुलिस के हवाले किया गया है l व्यक्ति की पहचान तफीक खान निवासी बांग्लादेश के रूप में हुई है l उसके ऊपर बनती कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर दिया गया है l व्यक्ति को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां पर उसका मेडिकल करवाने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है l साथ ही उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति से 183 रुपए की भारतीय करेंसी बरामद हुई है l


