पंचायती जमीन की रंजिश में गांव तेड़ी में युवक को हमला कर घायल कर दिया। जसदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि 5 फरवरी शाम को गांव पंजगराइयां की ओर से इकबाल सिंह ट्रैक्टर लेकर आया। इकबाल ने रास्ते में ट्रैक्टर रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी और दात्तर से हमला कर दिया, जिससे घायल हो गया। इतना ही नहीं, आरोपी ने ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकियां देता हुआ फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि कुछ समय पहले पंचायती जमीन की बोली को लेकर आरोपी के साथ उसकी मामूली कहासुनी हुई थी। थाना अजनाला पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


