संजय तिवारी जालंधर के आप नेता लक्की की हत्या मामले में नया एंगल सामने आया है। लक्की का िवदेश में रहते तस्कर जोगा से झगड़ा चल रहा था, जो उसकी मौत का कारण बना। िकसी समय लक्की और जोगा दोस्त थे। कुछ साल पहले नशे और पैसों को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इसके बाद जोगा विदेश चला गया और लक्की आप पार्टी में शामिल हो गया। अमृतसर पुलिस सूत्रों ने बताया कि झगड़े के कारण ही लक्की ने जोगा के घर जाकर उसकी मां की बेइज्जती की थी। इसी का बदला जोगा ने लक्की की हत्या करवा कर लिया। इसी मामले में एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया लक्की का नौकर शमिंदर सिंह नशे का आदी होने के साथ कबड्डी प्लेयर भी है। मेलों में होने वाले कबड्डी मुकाबलों में भाग लेता था। वह हत्या के वक्त शूटर को स्कूटी पर भगा ले गया था। गौरतलब है िक शमिंदर पर भी एक केस दर्ज है। वह रोज एक ग्राम चिट्टा लेता था। शक है िक वह अमृतसर देहाती इलाके में अपनी प्रेमिका के घर में छिपा था। एसपी आदित्य वॉरियर ने बताया कि आरोपी अस्पताल में दाखिल है। शूटर अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रेड कर रही है। शूटर को पकड़ने के लिए जालंधर और अमृतसर पुलिस लगी है। लक्की ओबेरॉय के कत्ल का साजिशकर्ता नौकर शमिंदर सिंह पवार उर्फ शिंगरी का अमृतसर के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अमृतसर पुलिस जल्द ही शिंगरी को रिमांड पर लेगी। टीम ने शिंगरी के मोबाइल की जांच की तो पता चला कि वह इंटरनेट कॉलिंग ही करता था। सोशल मीडिया पर आए मैसेज को वह डिलीट कर देता था। शिंगरी से जब पुलिस ने पूछा कि उसे साजिश में कितने पैसे मिले थे तो उसने कहा-खर्चा पानी दिया गया था। उसे लालच दिया गया था कि उसे अमेरिका में सेटल करवा दिया जाएगा। पुलिस को शक है कि कत्ल की साजिश में खर्चा हुआ पैसा सिटी में रहते जोगा के किसी करीबी ने दिया है, जांच की जा रही है। जोगा जानता था कि लक्की के कत्ल के बाद पुलिस उसके गुर्गों को तंग करेगी इसलिए एक दिन पहले ही गुर्गे हिमाचल भेज दिया था। पुलिस को जांच के दौरान यह इनपुट मिले हैं। बता दें कि जोगा सोनू खत्री के साथ मिलकर अमेरिका से एक बड़ा नेटवर्क चला रहा है। उनके नेटवर्क के ज्यादातर शूटर नवांशहर व होशियारपुर से जुड़े हैं।


