भारतीय राजस्व सेवा की अधिकारी और पंचायती राज विभाग की निदेशक निशा उरांव को विरमित कर दिया गया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने बुधवार को इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। निशा उरांव को 9 अप्रैल 2025 की दोपहर से उनके मूल विभाग केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड राजस्व विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली में योगदान के लिए विरमित किया गया है। अधिसूचना के अनुसार, निशा उरांव 31 अगस्त 2020 से पांच वर्षों तक झारखंड सरकार में सेवारत थीं।


