पंचायती राज व्यवस्था प्रारंभ होने से गांवों के विकास का रास्ता भी खुला: तेज कुमार हस्सा

भास्कर न्यूज | गिरिडीह राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर गुरुवार को जिला परिषद कार्यालय सभागार में समारोह हुआ। आयोजन जिला पंचायती राज पदाधिकारी तेज कुमार हस्सा ने किया। समारोह में जिला परिषद के प्रधान लिपिक मो. जेके अंसारी, जिला परिषद सहायक राहुल कुमार, आनंद पासवान सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन एलईडी टीवी के माध्यम से देखा गया। तेज कुमार हस्सा ने बताया कि देश में पंचायती राज व्यवस्था की शुरुआत वर्ष 1959 में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने की थी। इससे गांवों के विकास का रास्ता खुला। केंद्र और राज्य सरकारों ने समय-समय पर इसमें संशोधन किया। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पंचायतों को सीधे विकास राशि देना शुरू किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14वीं वित्त योजना लागू की। इससे पिछले 10 वर्षों में पंचायतों में विकास की रफ्तार तेज हुई। पंचायतों में छोटे-छोटे सड़क, पुलिया, कुआं, डोभा और तालाबों का निर्माण व जीर्णोद्धार इसी योजना से हो रहा है। महात्मा गांधी रोजगार सृजन योजना के तहत भी पंचायतों में विकास कार्य हो रहे हैं। झारखंड राज्य की स्थापना वर्ष 2000 में हुई। इसके बाद वर्ष 2001 में झारखंड पंचायती राज अधिनियम में संशोधन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *