ट्रांसफॉर्मर लगते ही गांव में आई रोशनी

चौपारण | नव चयनित आईएएस आस्था शरण यादव के बरही जरहिया स्थित आवास पर मिलकर सहायक अध्यापक संघ चौपारण प्रखंड मीडिया प्रभारी सह राष्ट्रीय यादव सेना के जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव ने पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आस्था ने देश के साथ-साथ बरही का भी नाम रौशन किया है। मौके पर आस्था शरण के पिता शशि शरण, अंकल शंभू शरण, युवा नेता मनोहर यादव उपस्थित थे। केरेडारी |बड़कागांव विधायक द्वारा केरेडारी पचड़ा पंचायत के सिझुआ गांव के लिए उपलब्ध कराया गया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन भाजपा मंडल महामंत्री नरेश कुमार व आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा द्वारा संयुक्त रूप से किया। वहीं उद्घाटन होते ही गांव में रोशनी आ गई। इस दौरान कंचन यादव, बासुदेव पासवान, हीरा साव, प्रकाश साव, देवनारायण राणा आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *